Connect with us

नैनीताल

किसानों को मिल सकेगी पूर्वानुमान की सटीक जानकारी : जलागम मंत्री कैड़ा

सीएन, नैनीताल। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा प्रदेश के किसानों को भविष्य में कृषि-संबन्धित पूर्वानुमानों की और सटीक जानकारी मिल सकेगी। मंत्री कैड़ा ने कहा जलागम विभाग और आईआईटी रुड़की के बीच इस संबंध में वैज्ञानिक अध्ययन हेतु एक समझौता किया गया है, जिसमें प्रदेश के दो माइक्रो वॉटरशेड में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके लिए नैनीताल के सिनार गधेरा तथा टिहरी के सौंग नदी माइक्रो वॉटरशेड का चयन किया गया है। यह समझौता विश्व बैंक वित्त पोषित उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत किया गया है। इसके तहत चयनित दोनों माइक्रो वॉटरशेड में एक-एक ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन वेदर स्टेशनों से किसानों को वर्षा का पूर्वानुमान, तापमान, आर्द्रता, वायु की गति व दिशा तथा वातावरणीय दबाव जैसी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी। यह जानकारियां किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में उपयोगी होंगी। इसके साथ ही आईआईटी रुड़की द्वारा दोनों माइक्रो वॉटरशेड में टीडीआर सेंसर भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे मिट्टी की नमी की वास्तविक स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त होगी। प्राप्त जानकारी के आधार पर किसान अपने खेत में पानी का अनावश्यक प्रयोग नहीं करेंगे, बल्कि नमी कम होने पर ही पानी का प्रयोग किया जाएगा। आईआईटी रुड़की स्थलीय सेंसरों से प्राप्त होने वाले डाटा का मिलान उपग्रहों से प्राप्त डाटा से भी करेगा, जिसके आधार पर अन्य स्थानों पर भी उपग्रहों से प्राप्त डाटा के आधार पर मिट्टी की नमी आदि के विषय में जानकारी मिल सकेगी। इसके अंतर्गत वाष्पीकरण तथा कार्बन उत्सर्जन को भी मापा जाएगा।आईआईटी रुड़की के साथ किए जाने वाले इस अध्ययन से फसल प्रबंधन में किसानों को काफी मदद मिलेगी। उनकी लागत भी कम आएगी और उत्पादन भी बेहतर होगा। भविष्य में इस तकनीकी का उपयोग प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सुशांत सरकार हत्याकांड में एक आरोपी को कठोर आजीवन कारावास की सजा, 80 हजार रुपये की मांग का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING