Connect with us

मौसम

पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा, बिजली चमकने व तेज हवाएं चलने की संभावना, यलो अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।इन जिलों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों पर जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING