Connect with us

नैनीताल

स्थापना दिवस पर ‘क्लीन नैनीताल’ अनूठी पहल , चलाया मेगा स्वच्छता अभियान झील किनारे से निकले 50 से अधिक कट्टे कचरा, बरसाती नालों की सफाई पर दिया जोर

सीएन, नैनीताल। झीलों की नगरी नैनीताल के स्थापना दिवस (18 नवंबर) के पावन अवसर पर ‘क्लीन नैनीताल’ टीम द्वारा शहर में एक व्यापक और प्रेरणादायक मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के दौरान टीम के सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने मिलकर लेकसाइड (झील किनारे) तथा केनेडी रोड से 50 से अधिक कट्टे कचरा एकत्रित किया। इस सफाई अभियान के दौरान एक अत्यंत चिंताजनक तस्वीर सामने आई, जहाँ झील में पानी ले जाने वाले बरसाती नाले कचरे के भारी ढेरों से पूरी तरह अटे पाए गए, जिनमें ज्यादातर घरेलू सामान और प्लास्टिक की बोतलें शामिल थीं। क्लीन नैनीताल’ के संस्थापक आशु निग़म ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा , यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि नैनीताल झील में गिरने वाले बरसाती नालों में कचरे के विशाल ढेर बहकर जा रहे हैं, जो हमारी प्राकृतिक धरोहर के लिए एक बड़ा खतरा है। हालांकि, हम इस गंभीर कचरा प्रबंधन समस्या से निपटने और शहर को बचाने के लिए अपने ऐसे स्वच्छता अभियानों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखेंगे।” टीम के सदस्य प्रशांत तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि इस मेगा ड्राइव में ‘माँ नैना देवी व्यापार मंडल’ के अध्यक्ष श्री पुनीत टंडन अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के इस अनुकरणीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नैनीताल का प्रत्येक नागरिक आगे आए, शहर को बचाने के लिए हाथ बढ़ाए और जन-जागृति की एक सशक्त लहर पैदा करे।.अभियान के दौरान ‘शिपरा कल्याण समिति’ से जुड़े जगदीश नेगी ने उपस्थित लोगों और स्वयंसेवकों को प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ‘इको ब्रिक’ पद्धति का प्रदर्शन करते हुए समझाया कि इस सरल तकनीक के उपयोग से न केवल प्लास्टिक कचरे को ठिकाने लगाया जा सकता है, बल्कि हर घर में रीसाइक्लिंग की स्थायी प्रणालियाँ भी विकसित की जा सकती हैं। प्रशांत तिवारी ने आगे बताया कि यह मेगा ड्राइव एक अपार सफलता रही, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक 30 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नैनीताल के जन्मदिन की खुशी में केक काटा और “क्लीन एंड ग्रीन नैनीताल” के विजन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया, ताकि एक स्वस्थ नैनीताल का निर्माण हो सके और प्रत्येक व्यक्ति में नागरिक बोध जागृत किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डा॰ सरस्वती खेतवाल ने टीम क्लीन नैनीताल के नगर को स्वच्छ रखने की इस पहल की खासा सराहना करी। इस विशेष स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता महाअभियान में आशु निगम, शिखा रावत, निहारिका चौबे, यश गर्ग, मोहित पांडे, प्रशांत तिवारी, शिवांग साह, दिवा शाह, कोविद भट्ट, तन्मय कांडपाल, श्रीकांत, संदीप, जयंत चौधरी, फैसल, समरीन, दीपक, ज्योति, पाखी, लगिमा, कृपा, हरनाममन, कामना, दीक्षा, कृष्णा, ऋतिक, समीर, पुनीत टंडन, और जगदीश नेगी सहित तमाम स्थानीय निवासियों और अन्य स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपना श्रमदान दिया और शहरवासियों को स्वच्छता का एक मजबूत संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के विजन से प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास की मिसाल बना रामनगर का नगर वन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING