Connect with us

नैनीताल

पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा

सीएन, नैनीताल। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया सेंटर नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम एवं समस्त स्टाफ के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने पत्रकार मान्यता के लंबित प्रकरणों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मान्यता के लिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन की नियमित रूप से पावती दी जाए तथा उसका समयबद्ध परीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रकरण निदेशालय को प्रेषित किए जाएं। उन्होंने पत्रकारों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों को भी समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि पत्रकारों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर बिल जमा करने की जानकारी दी जाए तथा इस प्रक्रिया में उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मीडिया सेंटर में पत्रकारों द्वारा रखी जाने वाली समस्याओं एवं मांगों को नियमित रूप से निदेशालय को प्रेषित किया जाए। साथ ही लंबित भुगतान एवं अन्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए नियमित फॉलोअप और आवश्यकतानुसार रिमाइंडर भी भेजे जाएं। अपने दौरे के दौरान डॉ. उपाध्याय ने मीडिया सेंटर में प्रेस प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों के सुझावों एवं समस्याओं को सुना और उनके द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर निदेशालय स्तर से नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन कल हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विवि दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING