Connect with us

रोज़गार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसी महीने पुलिस कांस्टेबल, दरोगा समेत समूह-ग की 2200 से अधिक पदों पर करेगा भर्तियां

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसी महीने पुलिस कांस्टेबल, दरोगा समेत समूह-ग की 2200 से अधिक पदों पर भर्तियां निकालने जा रहा है। इसका कैलेंडर जारी करते हुए आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जनवरी के प्रथम सप्ताह में वर्दीधारी भर्तियों की शारीरिक दक्षता शुरू कराने की बात कही है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने बताया कि वर्दीधारी पदों पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, आईआरबी आरक्षी, अग्निशामक, वन आरक्षी, स्पेशल टाइगर गार्ड्स, आबकारी सिपाही, परिवहन आरक्षी, बंदीरक्षक, सचिवालय रक्षक के करीब 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसी प्रकार, वर्दीधारी पुलिस दरोगा, प्लाटून कमांडर पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप निरीक्षक, अभिसूचना, उप आबकारी निरीक्षक, वन दरोगा के करीब 250 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। वहीं, मानचित्रकार, प्रारूपकार के करीब 200 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन 30 नवंबर को जारी किया जाएगा। आयोग स्नातक स्तरीय अर्हता के पदों की भर्ती का विज्ञापन भी 30 नवंबर को जारी करेगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि कुल मिलाकर करीब 2200 समूह-ग पदों पर भर्तियां इसी महीने शुरू कर दी जाएंगी। वर्दीधारी पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू कराने की योजना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरन्तर उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित : हेम आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in रोज़गार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING