Connect with us

रोज़गार

भारती जीना ने बदली 45 महिलाओं की जिंदगी, पीरूल से हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर रोजगार के साथ जंगलों की सुरक्षा में भी दे रहीं योगदान

सीएन, रामगढ़,/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में रामगढ़ के घ्वेती गांव की भारती जीना ने अपने पारंपरिक हुनर को महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मिसाल कायम की है। भारती जीना ने पीरूल (चीड़ की पत्तियां) से टोकरी बनाने का हुनर अपने दादा से सीखा। इसी हुनर को रोजगार का माध्यम बनाते हुए उन्होंने गांव की 40 से 45 महिलाओं को जोड़ा और उन्हें पीरूल से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया। आज महिलाएं इस कार्य के माध्यम से अपनी आजीविका मजबूत कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। भारती ने पीरूल को वनाग्नि के जोखिम को कम करने और रोजगार का साधन बनाने की दिशा में भी पहल की। महिलाओं द्वारा जंगलों से पीरूल एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है और उसका उपयोग हस्तशिल्प उत्पाद बनाने में किया जाता है। हाल ही में कर्तव्य फाउंडेशन से जुड़ने के बाद उनके प्रयासों को और मजबूती मिल रही है। उनके कार्य की जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा भी सराहना की गई। भारती जीना की पहल मुख्यमंत्री धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के संकल्प की उस भावना को साकार करती है, जिसमें स्थानीय संसाधनों से रोजगार, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण—तीनों को साथ लेकर विकास की राह तैयार की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 8 अगस्त 2026 का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in रोज़गार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING