Connect with us

उत्तराखण्ड

आज नैनीताल सहित उत्तराखंड के सात जिलों कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने का अनुमान, यलो अलर्ट जारी

सीएन,देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने आज राज्य के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार से कुछ जिलों में बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में फिलहाल तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड के शेष हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून की विदाई के बीच ही प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं की संभावना वाले जिलों में लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING