Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

सीएन, गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व मद में 3679.86 करोड़ व पूंजीगत मद में 4164.32 करोड़ का प्रावधान किया गया। अनुपूरक बजट को मिला कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में बजट का कुल आकार 119547.38 करोड़ हो गया है। सदन में दिवंगत विधायकों के निधन प्रस्ताव पर बिना भोजनावकाश के शोक संवेदना व श्रद्धांजलि जारी रही। इसी बीच मुख्यमंत्री ने अपराह्न तीन बजे सदन में 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। मार्च महीने में सरकार ने 111703.21 करोड़ का बजट पारित किया था। अनुपूरक बजट में सरकार ने जनकल्याण योजनाओं के साथ ही राज्य के विकास के लिए अवस्थापना विकास की योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया है। हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना विकास के लिए 290 करोड़ और गैरसैंण में जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए 122 करोड़ का प्रावधान किया। 40 करोड़ की लागत से नवीन स्टेट डाटा सेंटर का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण, शहरी व स्थानीय निकायों में राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के अनुरूप कर राजस्व 10.5 प्रतिशत से बढ़ा कर 12.5 प्रतिशत करने के साथ ही 721 करोड़ का प्रावधान किया गया। किसानों से धान व गेहूं की खरीद के लिए 1100 करोड़, पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता के तहत अवस्थापना विकास के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया। इसके अलावा जल जीवन मिशन में ठेकेदारों को बकाया भुगतान के लिए 300 करोड़, उच्च शिक्षा व विद्यालयी शिक्षा में डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया। आयुष्मान योजना में पांच लाख तक निशुल्क इलाज के लिए 100 करोड़ व कर्मचारियों व पेंशनरों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज के लिए 125 करोड़ का प्रावधान किया गया।विज्ञापन बजट में जन कल्याणकारी पेंशन के लिए 93 करोड़, ज्योतिष, आयुर्वेद, योग, ध्यान, आध्यात्म के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए मदन मोहन प्राच्य संस्थान ऋषिकेश की स्थापना के लिए दो करोड़, ऊधमसिंह नगर जिले के खुरपिया फार्म परियोजना में विद्युत व्यवस्था के लिए 270 करोड़ का प्रावधापन किया गया। पिथौरागढ़, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेजों के लिए 160 करोड़, हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 30 करोड़, नंदा देवी राजजात योजना के लिए 20 करोड़ की बजट में व्यवस्था की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 19 जून 2025 का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की भागदौड़ अधिक रहेगी, थकान महसूस होगी, नौकरी में फायदा होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING