Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा व पति गिरधारी के बीच विवाद की जांच कर रही एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ा

सीएन, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद की जांच कर रही एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। टीम बरेली, हल्द्वानी और दिल्ली में दबिश देकर जानकारी बढ़ा रही है। इसके साथ ही गिरधारी लाल साहू के करीबियों से भी पूछताछ की गई है। एसआईटी इन लोगों से व्यापारिक गतिविधियां, कंपनियों के कामकाज और विवाद से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी बढ़ा रही है। जांच के दौरान सामने आए जाम और संबंधित लोगों के संपर्कों के आधार पर टीम मामले की कदियां जोड़ने में जीती है। मंत्री रेखा आर्या की शिकायत में लगाए गए आरोपों की अलग-अलग पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। दूसरे शहरों में दबिश और करीबियों से पूछताछ को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। एसआईटी उन कंपनियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिनसे जुड़े पदों और दस्तावेजों में कथित हेरफेर के आरोप लगाए गए हैं। टीम कंपनी के मूल दस्तावेजों, हस्ताक्षरों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल गवाही की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि संबंधित दस्तावेजों में कथित बदलाव कैसे और किन परिस्थितियों में हुए। इसके लिए दस्तावेजों और संबंधित लोगों से मिली जानकारियों का मिलान किया जा रहा है।एसआईटी मंत्री रेखा आर्या के बयान दर्ज कर चुकी है। उन्होंने जांच टीम को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंप दी है। दावा किया गया है कि इस रिकॉर्डिंग में मंत्री और उनके नाबालिग बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कथित साजिश से जुड़ी बातचीत है। एसआईटी अब रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता और उसमें सुनाई देने वाली आवाजों के मिलान के लिए फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून की कोतवाली नगर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING