राजनीति
भाजपा ने 13 प्रशासनिक जिलों में प्रवक्ताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया
सीएन, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपने मीडिया विभाग को और अधिक गतिशील बनाने के लिए सभी 13 प्रशासनिक जिलों में प्रवक्ताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक हरीश चमोली को चमोली का मीडिया समन्वयक बनाया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी को चंपावत, सत्यवीर चौहान को उत्तरकाशी, मनोज जखमोला को रुद्रप्रयाग, कमलेश रमन को टिहरी, हनी पाठक को देहरादून, नवीन ठाकुर को हरिद्वार, शादाब शम्स को पौड़ी, विश्वजीत नेगी को बागेश्वर, मथुरा दत्त जोशी को अल्मोड़ा, गुरविंदर सिंह चण्डोक को नैनीताल, मीडिया संपर्क विभाग के सह संयोजक भुवन जोशी को ऊधमसिंहनगर व राजीव वर्मा को पिथौरागढ़ का मीडिया समन्वयक बनाया गया है।


















































