Connect with us

राजनीति

राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम का किया आयोजन

सीएन, नैनीताल। न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्राम सभा मंगोली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का विकसित भारत” कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु मोर्चा प्रकाश चंद्र आर्य, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रकाश आर्य और स्कूली बच्चों ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने 2047 विकसित भारत पर अपने प्रेरणादायी विचार रखे। नशामुक्ति पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें तंबाकू, शराब, ड्रग्स के दुष्प्रभाव दिखाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु मोर्चा प्रकाश चंद्र आर्य, प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, क्षमा पांडे, गौरव गोस्वामी, मुकेश मेहरा, गोविन्द अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज नैनीताल सहित उत्तराखंड के सात जिलों कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने का अनुमान, यलो अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING