राजनीति
सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता शीलू कुमार हुए कांग्रेस में हुए शामिल, अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
सीएन,हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने युवा नेता और समाजसेवी शीलू कुमार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराकर कुछ समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने बताया कि शीलू कुमार अपनी धर्मपत्नी सपना सभासद नगरपालिका भवाली और कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान नई पीढ़ी के जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आज के युवाओं की पहली पसन्द कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है जिसकी कथनी और करनी में फर्क नहीं होता। कांग्रेस की नीतियाँ सदैव जनहितकारी और पारदर्शी रही हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि आमजन प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त है और एक स्वस्थ लोकतन्त्र की अपेक्षा करती है। उन्होंने बताया कि काँग्रेस पार्टी जोड़ने में विशवास करती है, किसी भी प्रकार से भेद कराकर विभाजन की राजनीति नहीं करती, यही कारण है कि इस विचारधारा का चुनाव करते हुए बड़ी संख्या में लोग काँग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव विजय सारास्वत ने नए सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभा में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शोएब सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, जिला महिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, गणेश उपाध्याय, मधु सांगुड़ी, हरेन्द्र बोरा, हेमंत बगड़वाल, हेम नैनवाल, जया कर्नाटक, शान्ति तिवारी, प्रदीप पंत, राधा आर्या, सचिन नेगी, कंचन सुयाल, किरोला जी, प्रदीप कुमार, यश आर्या, विरेन्द्र पंत, जेडी कत्यूरा, लोकेश जोशी, हीरा बल्लभ, विपिन भट्ट, भारती बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


























































