Connect with us

नैनीताल

राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश

सीएन, नैनीताल। जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उन्होने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड /यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित राशन कार्डधारक एवं उपभोक्ता की होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मेरा ई-केवाईसी मोबाइल एप’ के जरिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मात्र दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित कर लोकतांत्रिक परंपराओं की रस्म अदायगी कर रही सरकार : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING