Connect with us

राजनीति

उत्तराखंड : सपा की नई प्रदेश, जिला व महानगर कार्यकारिणियों के साथ प्रकोष्ठों का गठन शीघ्र : मतीन

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड के  समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कार्यभार संभालने के बाद संगठन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा की वर्तमान प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणियों के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की ओर से गठित विभिन्न प्रकोष्ठों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सिद्दीकी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जल्द ही वे पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे। इसके बाद नई प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणियों के साथ सभी प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में मेहनती और जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उचित सम्मान दिया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए संगठन के गठन के दौरान सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका उद्देश्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत कर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING