राजनीति
दाग़ी छवि वाले नेताओं को उत्तराखंडवासियों की नज़रों से दूर कर अपनी छवि बचाने के प्रयास कर रही है भाजपा सरकार : खष्टी बिष्ट
सीएन, नैनीताल। दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल बनाए जाने की जिला महिला अध्यक्ष ख़ष्टी बिष्ट ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा की सत्तारूढ़ पार्टी डैमेज कंट्रोल का दांव खेल रही है। उन्होंने कहा की मंत्री की दागी हो चुकी छवि से पीछा छुड़ाने और आगामी चुनाव में क्षति को रोकने के लिए उन्हें प्रदेश की सक्रिय राजनीति से अलग किया गया है ताकि जनता अंकिता भंडारी के हत्यारों के सवाल और हिसाब न पूछ सके। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है कि अपनी दागी छवि के नेताओं को सत्तारूढ़ पार्टी हमेशा बचाती रही है और लोगों को छलती रही है। वे पूछती हैं कि क्या पार्टी के पास साफ़ छवि के नेताओं को अकाल पड़ गया है? उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि सिक्किम जैसे शांत पर्वतीय राज्य पर ऐसे नेताओं की कुदृष्टि न पड़े। दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति से आहत होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और समर्थकों ने देहरादून में मौन उपवास रखा।
















































