Connect with us

उत्तराखण्ड

बैणी-भुली योजना के नाम पर उत्तराखंड की गरीब महिलाओं के जज्बातों से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार : ख़ष्टी बिष्ट

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड की भाजपा सरकार चुनाव नजदीक आते ही बैणी-भुली योजना के नाम पर प्रदेश की गरीब और मेहनतकश महिलाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनके जज्बातों से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रही है। सरकार से हमारा सीधा सवाल है कि क्या उत्तराखंड में वास्तव में पांच लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं? आखिर सरकार इस योजना का वास्तविक लाभ कितनी महिलाओं तक पहुंचा पाई है? स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़ी महिलाएं अधिकतर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आती हैं। एक समूह में सामान्यतः 10 महिलाएं होती हैं। यदि समूह के खाते में ₹10,000 की धनराशि भेजी जाती है, तो व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक महिला के हिस्से में मात्र ₹1,000 आते हैं। ऐसे में सरकार इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की कोई बहुत बड़ी उपलब्धि बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है। हम भाजपा सरकार से स्पष्ट कहना चाहते हैं कि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता देना कोई नई परंपरा नहीं है। यह व्यवस्था पूर्ववर्ती सरकारों के समय से भी चली आ रही है। समूहों को मिलने वाली सहायता को भाजपा सरकार अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि बताकर महिलाओं को गुमराह करना बंद करे। लगातार 10 वर्षों से आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। ये महिलाएं दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं, लेकिन अपने मानदेय और अधिकारों के लिए उन्हें बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ता है। उनकी जायज मांगों पर सरकार गंभीरता क्यों नहीं दिखाती? चुनाव आते ही मानदेय बढ़ाने के आश्वासन और नए-नए प्रलोभन देकर उन्हें फिर से बरगलाने की कोशिश क्यों की जाती है?हम भाजपा सरकार से पूछना चाहते हैं कि जो महिलाएं वर्षों से प्रदेश की सेवा कर रही हैं, क्या उनका सम्मान और आर्थिक सुरक्षा चुनावी घोषणाओं तक ही सीमित रहेगा?भाजपा सरकार को समझ लेना चाहिए कि उत्तराखंड की महिलाएं अब केवल घोषणाओं और प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं हैं। वे अपने अधिकारों का हिसाब मांगना जानती हैं।महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा पहले आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं को उनका सम्मानजनक हक दिलाए, फिर महिला सशक्तिकरण का ढिंढोरा पीटे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  न्याय की वास्तविक सार्थकता तभी है जब वह अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे : जस्टिस मनोज तिवारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING