उत्तराखण्ड
अयारपाटा शक्ति केंद्र सम्मेलन में 2027 के विस चुनाव में जीत का संकल्प, कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान
सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नैनीताल नगर मंडल के अंतर्गत अयारपाटा शक्ति केंद्र में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश आर्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में शक्ति केंद्र संयोजक सुमन माहुरी तथा कार्यक्रम प्रभारी एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत के संयोजन में किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रकाश आर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए सभी शक्ति केंद्र पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों से अभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान और मजबूत स्थान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को विकास की उस दिशा में आगे बढ़ाया है, जिससे भारत लंबे समय तक वंचित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकास की इस यात्रा को निरंतर जारी रखने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस सम्मलेन में मयंक पंत (किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी), सुमन माहुरी (शक्ति केंद्र संयोजक),भारत मेहरा (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), कमल जोशी (आईटी संयोजक), कमल जोशी (किसान मोर्चा उपाध्यक्ष), मनोज शाह जगाती, विकास जोशी (मंडल मंत्री),आद्या जायसवाल (मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), पूनम बवाड़ी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, युवा मोर्चा), रेनू सिराला (अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष), रश्मि सिराला (महिला मोर्चा उपाध्यक्ष), गीता सिराला (कार्यकारिणी सदस्य), मालती देवी, ममता देवी (बूथ अध्यक्ष), हेमा जोशी (बूथ अध्यक्ष), लता मिश्रा, ममता बिष्ट, अंजू रावत, बसंती, पिंकी, कमल मावड़ी, अमित साह (किसान मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक), मनोज कुंवर, संदीप चौहान (अध्यक्ष), शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























































