Connect with us

नैनीताल

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व भोजन माताओं का आर्थिक शोषण स्वीकार नहीं : खष्टी बिष्ट

सीएन, नैनीताल। प्रदेश भर में सरकारी विद्यालयों की भोजन माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय व अन्य भत्तों को लेकर प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन छेड़ दिया है। उनका कहना है की सरकार उनके साथ छदम नीति खेल रही है। ज्ञातव्य हो की भोजन माता का मानदेय तीन हज़ार और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 9000 रुपए मुकर्र है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए कई बार आन्दोलनरत कर्मचारियों ने अपनी परेशानियों सरकार के सम्मुख रखी, पर आश्वासन और तारीख़ के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट कहती हैं कि आर०के सुधांशु समिति की रिपोर्ट में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, भोजनमाताओं और आशा वर्करों के मानदेयों में बढ़ोतरी की सिफारिशें सरकार को भेज दी गई थी परंतु सरकार और विभागीय रस्सा-कस्सी ने कर्मचारियों को सिर्फ़ ठगा है। श्रीमती बिष्ट उन की माँगों और हक़ के समर्थन में हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में उपस्थित रही। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मातृ शक्ति का आर्थिक शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है, जबकि इन कर्मचारियों के सर्वेक्षण, सेवा, आंकड़े और भौतिक सक्रियता के बगैर इन सभी विभागों के काम काज बुरी तरह प्रभावित हो जाएँगे।
उन्होंने चेताया की समय रहते यदि उचित मानदेय और अन्य लाभ नहीं दिए गए तो उनकी पार्टी इस व्यापक आंदोलन में कंधे से कंधा मिलकर भागीदारी करेगी और उनके सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा नगर रेलवे फाटक के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING