Connect with us

उत्तराखण्ड

रामलीला महोत्सव-2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत सभी पात्रों के तिलपात्र का आयोजन

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा, मल्लीताल, नैनीताल में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत सभी पात्रों के तिलपात्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी के द्वारा रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार तिलपात्र कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।श्री राम सेवक सभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रामलीला महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामलीला के सफल आयोजन में सभी कलाकारों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। सभा परिवार ने रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा, मल्लीताल, नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह,प्रबंधक विमल चौधरी, सदस्य कैलाश जोशी, सदस्य मोहित लाल साह,सदस्य मिथिलेश पांडे,रक्षित साह,अनुष्का कोहली, आराधना कोहली,दिया,नवनीत नेगी,अरुण कुमार,युवराज करायत,यशस्वी अरोड़ा,उन्नति साह,निवेदिता,प्रियंका पंत,नकुल बिष्ट,प्रमोद बिनवाल,दीपक बिनवाल  समेत सभी बाल कलाकार उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 17 अक्टूबर का राशिफल : मेष राशि के जातकों का आज काम को लेकर मन में जोश रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING