Connect with us

नैनीताल

ईवीएम-वीवीपैट के प्रदर्शन एवं मॉकपोल के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक, मतदान प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी

सीएन, रामनगर। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल में ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान के तहत आमजन को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 61-रामनगर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से नागरिकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।यह जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पाण्डेय ने बताया कि प्रदर्शन केंद्र में आम नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान लोगों को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए मॉक पोल भी कराया जा रहा है, ताकि वे स्वयं मतदान प्रक्रिया को समझ सकें। अभियान के तहत नागरिकों को बताया जा रहा है कि ईवीएम में वोट दर्ज करने के पश्चात वीवीपैट मशीन की पारदर्शी खिड़की में संबंधित प्रत्याशी के नाम एवं चुनाव चिह्न वाली पर्ची दिखाई देती है, जिससे मतदाता अपने द्वारा डाले गए वोट की पुष्टि कर सकते हैं। इसके साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली, सुरक्षा और पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के मन में मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के प्रति जागरूक करना तथा शंकाओं एवं भ्रांतियों को दूर करना, ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से युवाओं एवं नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जनपद में निर्वाचन संबंधी जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक मतदान प्रक्रिया को समझें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING