Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून,/नैनीताल। उत्तराखंड में आज बुधवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ सकता है। पहाड़ी जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इस समय अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में दो तरह का मौसम देखा जा रहा है। दिन के समय धूप से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास हो रहा है। नैनीताल के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर की वजह से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों में होने वाली इस बारिश और बर्फबारी से देहरादून समेत मैदानों में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी.मौसम विभाग के अनुसार, आगामी गुरुवार को प्रदेश के 8 पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। फिलहाल 29 अक्टूबर तक मौसम अपेक्षाकृत शांत बना रहेगा, लेकिन 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन एवं वीकेंड पर लगने वाले जाम से मिलेगी शीघ्र राहत, अमृतपुर बायपास निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम धामी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING