Connect with us

मौसम

शनिवार को रात्रि से तेज हवाओं के साथ बारिश होने से नैनीताल सहित कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, रेड व ओरेंज अलर्ट जारी

सीएन, हल्द्वानी/नैनीताल। शनिवार को रात्रि से तेज हवाओं के साथ बारिश होने से नैनीताल सहित बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, उधमसिंहनगर में जनजीवन प्रभावित हो गया है। इधर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के दृष्टिगत रेड अलर्टकी चेतावनी जारी की गयी है साथ ही 27 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोकेंदार हवाएं चलने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना के दृष्टिगत ओरेंजकी चेतावनी जारी की गयी है।जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि नदियों, नालों के नजदीक न जाएं, बहुत आवश्यकता पड़ने पर मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने नैनीताल के बलियानाला, आलूखेत, किशनपुर जो अत्यधिक सवेदनशील हैं, उनकी विशेष निगरानी रखते हुए सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि उक्त वर्णित स्थलों मैं लोगों  को आगाह करें कि नदी  नालों व गधेरों की तरफ कदापि ना जायें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के दृष्टिगत रखते हुए पर्वतीय क्षेत्र के जनपदों में जो भी ट्रेकर ट्रेकिंग पर जा रहे है उन्हें बरसात की अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय ताकि खतरे की सम्भावना कम से कम हो। प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। आपदा व दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित तहसील आपदा कन्ट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र से क्षति सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा प्रबन्धन-IRS प्रणाली अन्तर्गत नामित समस्त जनपद / तहसील स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारी एवं अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगें। किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगें। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकारा अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बनें रहेगें। समरत चौकी, थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेगें। इस अवधि में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मोबाईल व फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगें। अधिकारीगण बरसाती, छाता टार्च, हैलमेट, तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु कार्यवाही करेंगें। लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य व मेडिकल की व्यवस्था की जायें। असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जायें। नगर एवं करवाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।भू-स्खलन संवेदनशील मार्गो पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि मार्ग अधिक समय तक बाधित न रहे। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा सूचना जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कक्ष के फोन नं 05942-231178/79/81, टोल फ्री नं. 1077, 8272080884 एवं राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334 टोल फ्री नं. 1070 पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेगें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : लुटेरी दुल्हन पति को नशीला पदार्थ खिला कर नगदी व जेवरात लेकर हो रही थी रफूचक्कर, ग्रामीणों ने चार साथियों सहित दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING