Connect with us

मौसम

मानसूनी बारिश का दौर जारी, कल 7 सितंबर सोमवार को इन जिलों में स्कूलों में रहेगा अवकाश

सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले से स्कूलों में अवकाश के संबंध में सामने आ रही है जहां लगातार बारिश और बढ़ते नदी-नालों के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 सितंबर 2026, सोमवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आपको बता दें भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 7 सितंबर को उत्तराखंड के चम्पावत, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीँ नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे मौसम में बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसे देखते हुए प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। नैनीताल व उधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार 7 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। यह अवकाश कक्षा 12 तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी एक दिन का अवकाश रहेगा। प्रशासन ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। किसी विद्यालय की ओर से आदेश की अवहेलना किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह कदम खराब मौसम और बढ़ते जलस्तर के बीच बच्चों को अनावश्यक जोखिम से दूर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING