Connect with us

मौसम

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही मैदानी इलाकों में बदलने लगे मौसम के तेवर

सीएन, देहरादून। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही मैदानी इलाकों में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर कमजोर पड़ने के साथ ही दिन में चटक धूप खिल रही है। इसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश के दौरान जहां मौसम सुहावना बना हुआ था, वहीं अब धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूरज के तेवर तीखे रहे। दोपहर के समय गर्मी का असर सबसे अधिक महसूस किया गया। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में दस सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट प्रकरण : बीमारी आपकी लापरवाही से फैली है, इलाज व पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी भी आपकी : हाईकोर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING