Connect with us

उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को दिया पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट के लिए 23 अक्तूबर को दून की अदालत में पेश होने का नोटिस

सीएन, सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति की पुष्टि करने के सिलसिले में 23 अक्तूबर को दून की अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है। मंगलवार देर शाम सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित उनके घर पहुंची और नोटिस सौंपा। उन्हें सुबह 10:30 बजे विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उपस्थित होना है।नोटिस 21 अक्तूबर को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) संदीप सिंह भंडारी ने जारी किया है। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उर्मिला सनावर दोनों परीक्षणों के लिए अपनी मर्जी से सहमति दे रही हैं या नहीं। उनकी सहमति दबाव, धमकी, लालच या किसी अनुचित प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए। सीबीआई ने जांच के दौरान पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन किया है। अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर आरोप सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आया है। उर्मिला सनावर से जुड़े कथित ऑडियो सामने आने के बाद विवाद ने राजनीतिक रूप भी लिया था। हालांकि, उर्मिला सनावर पहले ही परीक्षण की सहमति देने की बात कह चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला महोत्सव-2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत सभी पात्रों के तिलपात्र का आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING