Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना महरा

सीएन, भीमताल। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भीमताल ब्लॉक सभागार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की मातृशक्ति निरंतर सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही है सेवा संकल्प अभियान इसी दिशा में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक महिलाये लखपति दीदी बनी है। इसके साथ ही श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए  ₹51 हजार की सहायता तथा नंदा गौरा योजना जैसी योजनाएं महिलाओं और बेटियों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हुआ है देश में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और वर्ष 2029 तक इस संख्या को 6 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी महिला कल्याण और मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में विभिन्न जिलास्तरीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में पहुंचे लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत डीडीओ संतोष कुमार पंत तहसीलदार अक्षय भट्ट बीडीओ हर्षित गर्ग पुष्कर मेहरा मीनाक्षी भगत मीनाक्षी आर्या सभासद प्रकाश कन्नौजिया ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला जितेंन्द्र चनौतीया कमल देवका हरगोविन्द रावत शेखर चंद्र भट्ट खष्टी भट्ट प्रेमा बरगली जानकी देवी पुष्पा देवी रजनी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING