Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भण्डारी‌ को चौथी बरसी पर कैंडल जलाकर दी मौन श्रद्धांजलि

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भण्डारी‌ को  कैंडल जलाकर मौन श्रद्धांजलि.दी। अंकिता हत्याकांड को चार बरस बीत गए हैं परन्तु न्याय आज भी कोसों दूर है। बड़े-बड़े नेताओं के नाम उजागर होते ही सत्तारूढ़ पार्टी बैकफुट पर चली गई और कार्यवाही ठण्डे बस्ते में डाल दी गयी। सत्तापक्ष की महिला विधायक भी इस माामल में चुप्पी साधे हैं। ऐसे में न्याय दिलाने के लिए प्रतिपक्ष ने न्याय की गुहार लगाई है और विगत चार वर्षों से अलग-अलग मंचों पर अपनी आवाज बुलंद की है, परन्तु सरकार की हठधर्मिता के आगे न्याय हार गया है। हल्द्वानी के शहर में काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भण्डारी को भावभीनी श्रद्धाँजली दी और उसके परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस अवसर पर जिला महिला काँग्रेस खष्टी बिष्ट ने कहा कि अंकिता को न्याय न मिलना हमारी व्यवस्था की हार है, हर उस नागरिक की हार है जो समाज में साधारण रूप से खुशहाल जीवन यापन करना चाहता है। उन्होंने कहा कि बड़ी शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंकिता भण्डारी केस की निःशुल्क पैरवी कर रहे अधिवक्ता नवनीश नेगी को धमकी भरा पत्र भेजकर असामाजिक तत्व केस को प्रभावित करना चाहते हैं। इस अवसर पर शहीद पार्क में बड़ी संख्या में काँग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय जन उपस्थित रहे। पहाड़ की एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को भावभीनी श्रद्धाँजली अर्पित की गई।‌ हल्द्वानी चौराहा शहीद पार्क में अर्पित की गई अंकिता  भंडारी को भावभीनी श्रद्धाँजलि दी और चौथी बरसी पर ‌महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। पहाड़ की एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और अंकिता को भावभीनी श्रद्धाँजली अर्पित की गई। इस अवसर पर ‌वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा बिष्ट, मंजू पांडे, ‌ भागीरथी बिष्ट, रितु,‌ गीता,  ‌निशा बिष्ट वर्मा, सावित्री सनंवाल, ‌ बबीता,‌ किरण देवी, शांति आदि महिलाएं उपस्थित थी‌।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING