Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट निर्णय का मंत्री कैड़ा ने सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का किया स्वागत

सीएन, नैनीताल। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रदेश के वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों व कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। इस निर्णय से हजारों परिवारों को उनका वास्तविक मालिकाना हक मिल सकेगा।

​इसके साथ ही, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों और कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने  वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मंत्री कैड़ा ने कहा खाम लेंड,वर्ग 3व वर्ग 4 की जमीन पर वर्षो से  रह रही जनता की  भवनाओं को ध्यान मै रखकर हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखकर पारदर्शी और संवेदनशील फैसले ले रही है। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING