Connect with us

नैनीताल

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने आपदा मद एवं खनन न्यास निधि से विकास कार्यों के लिए शीघ्र धनराशि अवमुक्त करने के दिए निर्देश

सीएन, भीमताल। कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल स्थित विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद नैनीताल में आपदा मद एवं खनन न्यास निधि से प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा मद एवं खनन न्यास निधि से होने वाले विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत एवं अवमुक्त की जाए, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके और आम जनता को इसका लाभ मिल सके। मंत्री कैड़ा ने जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तेजी लाने तथा लंबित प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास करना तथा जनता की मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में एडीएम नैनीताल, जिला खनन अधिकारी नैनीताल सहित संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्र के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING