Connect with us

नैनीताल

मंत्री कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों को दिए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

सीएन, नैनीताल। भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र  के रामगढ़ ब्लॉक के बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बडेट, बसगाँव आदि का दौरा कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा। मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।  मंत्री कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो को  आपदा के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने  कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं कार्य किया जा रहा है मंत्री कैड़ा ने कहा  क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मै लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है! जहाँ सडके खराब है उनको सही किया जा रहा, हर गाँव  को सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया है! हमारी सरकार की प्रथमिकता जानता की समस्याओं का समाधान करना है जिस दिशा मे हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING