Connect with us

नैनीताल

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5.28 करोड़ की लागत से होने वाले  डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

सीएन, नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली- कैचीधाम तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटकों को आवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ंसे डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण  के लिए शाशन  से 5 करोड़ 28 लाख स्वीकृति कराने के बाद  मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण  सुधारीकरण कार्य  का शुभारम्भ किया। गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये। मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है!  सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान राज्य मंत्री देवेंद्र ढेला, मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीणों मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING