Connect with us

नैनीताल

आयुक्त कुमाऊं मंडल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली दीपक रावत ने सुपर चैकिंग के माध्यम से प्राप्त फॉर्म की ऑनलाइन चेकिंग की

सीएन, हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का 1 जुलाई 2026 की अर्हता  तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत सुपर चेकिंग ऑनलाइन प्रारूप 6 प्रारूप 7 एवं प्रारूप 8 में प्राप्त दावे आपत्तियों के अंतिम निस्तारण से पूर्व आयुक्त कुमाऊं मंडल (प्रेक्षक निर्वाचक नामावली) दीपक रावत ने सुपर चैकिंग के माध्यम से प्राप्त फॉर्म की ऑनलाइन चेकिंग की गई। आयुक्त कुमाऊ मंडल नैनीताल दीपक रावत ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उसके पश्चात पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं विवरण में परिवर्तन के लिए निर्धारित फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इससे मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया में सुविधा मिलने के साथ ही समय की भी बचत होगी। आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर के अंतर्गत प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन प्रस्तुत करें। संबंधित अधिकारियों को भी आवेदन पत्रों की जांच में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING