Connect with us

नैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश

राज्य सरकार आपदा से हुए नुकसान की इस संकट की घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी

कमलेश बिष्ट, नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लगातार हो रही भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री कैड़ा ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और आपदा से प्रभावित स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ​स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, बाधित पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने  जिला एवं क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित सड़कों, पेयजल लाइनों और विद्युत आपूर्ति को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के अंतर्गत परबड़ा पहुंचकर स्वर्गीय गोपाल सिंह (पुत्र लाल सिंह) के परिजनों से भेंट की। ​विगत माह अक्सोड़ा के जंगल में हुए उनके दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आपदा मद से मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। ​कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से हुए कुल नुकसान का पारदर्शी एवं शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आपदा मद से अति-संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक (प्रोटेक्शन) कार्य प्राथमिकता पर कराने के भी आदेश दिए।​स्थानीय जनता को आश्वस्त करते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा, “राज्य सरकार आपदा से हुए नुकसान की इस संकट की घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING