उत्तराखण्ड
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस स्थापना दिवस को भवाली में बड़े धूमधाम से मनाया गया
सीएन, भवाली/नैनीताल। भवाली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की 42वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोंल्लास साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बधाई संदेश का वाचन किया और सभी को शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम भवाली के कांग्रेस कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे स्थानीय महिलाए उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया की महिला संगठन को बत्तीस वर्ष पूरे हो गए हैं और इस लंबी यात्रा में महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाना, उनके आर्थिक एवं सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना और पुरुष सत्तात्मक समाज में महिलाओं को समान अधिकार दिलाने की सफलता के लिए अनेक संघर्ष किए। इस संगठन की स्थापना आयरन लेडी कही जाने वाली भारत की प्रथम महिला, प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया था। आज यह संगठन पूरे देश में मज़बूती के साथ महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करता है। और सामाजिक न्याय, जन जागरुकता और मानवता के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक चलाता है। कहा कि उन्होने संसद में महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न आरक्षण का हमेशा स्वागत किया है परंतु इसके लिए वे किसी शर्त को स्वीकार नहीं करेंगे। इस अवसर पर अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे और नारी शक्ति के भविष्य और आत्मनिर्भरता पर अनेक वक्तव्य और वैचारिक मंथन किया गया। वक्तव्यों में कहा गया की कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर सुमन आर्या, शांति तिवारी धनी दुमका, कुमारी रितु, पुष्पा देवी जानकी आर्या, सोनम, कुमारी रचना,। लक्ष्मी नेगी धनी दुमका जया कपिल, फैमीदा बेगम, सुनीता बिष्ट, पुष्पा देवी, गीता बिष्ट, आदि महिलाएं उपस्थित थी।





































