Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल भूमियाधार मेंं स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 4 घायल

सीएन, नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल भूमियाधार के पास स्कॉर्पियो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नैनीताल जिले में भवाली-ज्योलीकोट रोड पर भूमियाधार के पास पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई। 3 लोग घायल हुए हैं, जबकि पांचवां यात्री सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री हरियाणा के रहने वाले हैं। वे कैंची धाम से लौट रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना 3 अक्टूबर की शाम हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने अंधेरे में खाई तक उतरकर क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों और मृत यात्री को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की। बचाए गए तीनों घायलों को भवाली अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन तेज रफ्तार, कोहरे के कारण, किसी तकनीकी खराबी या चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हुआ। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। मृतकों में करनाल हरियाणा निवासी देवदास का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया जबकि घायल राहुल, रविंद्र, विनोद, विक्रम का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण, आयुक्त ने दिए जांच, प्राथमिकी एवं अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING