Connect with us

दुर्घटना

कैंचीधाम मंदिर क्षेत्र में दूध का वाहन खाई में गिरा, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सीएन, भवाली/नैनीताल। भवाली-कैंचीधाम मंदिर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दूध पिकअप वाहन सड़क से करीब 100 से 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंचीधाम चौकी पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मंगलवार 6 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने कैंचीधाम पुलिस को सूचना दी कि केरल ढाबे के पास सड़क से नीचे खाई में नदी के समीप किसी वाहन की लाइट दिखाई दे रही है। वाहन के खाई में गिरने की आशंका पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान दूध का पिकअप वाहन संख्या यूके04.सीसी.3465 नदी के पास गहरी खाई में मिला। वाहन में तीन लोग फंसे हुए थे। पुलिस टीम ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। घायलों में अंकित सिंह (33) पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, वाहन चालक; बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी तथा मोहम्मद साकिब (11) पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी शामिल हैं। रेस्क्यू अभियान में चौकी कैंचीधाम प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार, अपर उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे। सूचना मिलते ही कैंचीधाम चौकी पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मंगलवार 6 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने कैंचीधाम पुलिस को सूचना दी कि केरल ढाबे के पास सड़क से नीचे खाई में नदी के समीप किसी वाहन की लाइट दिखाई दे रही है। वाहन के खाई में गिरने की आशंका पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान दूध का पिकअप वाहन संख्या यूके 04.सीसी.3465 नदी के पास गहरी खाई में मिला। वाहन में तीन लोग फंसे हुए थे। पुलिस टीम ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। घायलों में अंकित सिंह (33) पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, वाहन चालक; बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी तथा मोहम्मद साकिब (11) पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी शामिल हैं। रेस्क्यू अभियान में चौकी कैंचीधाम प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार, अपर उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING