नैनीताल
कूटा ने शिक्षाविद प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दी
सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने एस आ जे विश्वविद्यालय तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति तथा शिक्षाविद प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रो. बिष्ट को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पर उक्त पुरस्कार मिला है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनी प्रो. सतपाल बिष्ट डीएसबी परिसर नैनीताल के जंतु विज्ञान के पूर्व छात्र रहे है। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार. डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह ने डॉ. नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।






















































