राष्ट्रीय
संशोधित::10 सितंबर को देश के सभी राज्यों व उत्तराखंड के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
सीएन, नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139 वां जन्मदिवस समारोह 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के सभी राज्यों व उत्तराखंड के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। समारोह समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने संयोजको के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसी क्रम में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा में केंद्रीय वन राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।नैनीताल मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहेंगे। हल्द्वानी में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि रहेंगे। इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में जिला अधिकारी, प्रदेश के सचिव स्तर के अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक एवं गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर अपने संबोधन व्यक्त किए जाएंगे, इस अवसर पर 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल डीडी1 पर भारत सरकार द्वारा बनी फिल्म मूवमेंट का दोपहर 12 प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी दते हुए पंडित गोबिंद बल्लभ पंत जन्म समारोह के प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह रावत, नैनीताल संयोजक पूरन सिंह महरा, संयोजक ललित भट्ट व राजेश कुमार ने तमाम लोगों से अपील की है कि आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।



















































