Connect with us

कारोबार

हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी, नंदिनी ने हिमालयन त्वचा के जरिए स्थानीय संसाधनों को दिया नया बाजार

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर प्रदेश की युवा प्रतिभाएं स्थानीय संसाधनों को नए अवसरों में बदल रही हैं। ऐसी ही प्रेरक कहानी है, हल्द्वानी की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा और युवा उद्यमी नंदिनी की। नंदिनी ने ‘हिमालयन त्वचा’ नाम से अपना उद्यम शुरू किया है, जिसमें हिमालयी जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सामग्री से हस्तनिर्मित साबुन तैयार किए जा रहे हैं। उनके उत्पादों में *बुरांश, सी-बकथॉर्न, केसुड़ा, नीम, एलोवेरा, मिक्स फ्रूट और गोट मिल्क साबुन प्रमुख हैं। कैस्टर ऑयल, नारियल तेल, शीया बटर और कोकोआ बटर जैसे घटकों के साथ साबुन सैपोनिफिकेशन प्रक्रिया से तैयार किए जाते हैं। हिमालयन त्वचाकी खास पहचान इसकी पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग भी है। उत्पादों को प्लांट लीव्स में पैक कर जूट की रस्सी से बांधा जाता है, जिससे स्थानीय परंपरा और आधुनिक उत्पाद प्रस्तुति का अनूठा मेल देखने को मिलता है। नंदिनी के लिए हिमालय केवल व्यवसाय का बाजार नहीं, बल्कि उनकी जड़ों और पारंपरिक ज्ञान का हिस्सा है। स्थानीय जड़ी-बूटियों के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर वह उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को नए बाजार तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। नंदिनी बताती हैं कि राज्य सरकार के प्रयासों से उन्हें सरस मेले सहित विभिन्न मेलों में अपने उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन के लिए स्टॉल एवं उचित मंच उपलब्ध हो रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से उनके उत्पादों को नए ग्राहकों तक पहुंचने के साथ ही अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर भी मिल रहा है।

नंदिनी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमियों को दिए जा रहे मंच से उन्हें अपने सपनों को आगे बढ़ाने में काफी सहयोग मिल रहा है।हिमालयन त्वचाकी यह पहल स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और युवा उद्यमिता के समन्वय से आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में बढ़ते कदमों की प्रेरक मिसाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सपा की नई प्रदेश, जिला व महानगर कार्यकारिणियों के साथ प्रकोष्ठों का गठन शीघ्र : मतीन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कारोबार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING