Connect with us

कारोबार

दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त ने कुमाऊं के सभी डीएम को खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने को निरंतर छापेमारी के निर्देश

सीएन, हल्द्वानी। दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुमाऊॅ मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बाजारों में मिलावटखोरी रोकना, जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर अंकुश लगाना है। श्री रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी उपजिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर नियमित रूप से क्षेत्रों में गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाय।उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उचित रखरखाव, प्रतिष्ठानों में हाइजीन और सफाई व्यवस्था, तथा खाद्य खरीद संबंधी अभिलेखों का भी बारीकी से जांच करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 7 मार्च 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का चंद्रमा आज छठे भाव में हैं, जिससे मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कारोबार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING