Connect with us

नैनीताल

मेनू कैम्प में कैडेट्स ने 27 किमी सेलिंग पूरी की, आईजी कुमाऊं रेंज निवेदिता कुकरेती ने किया निरीक्षण

सीएन, नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल द्वारा आयोजित मेनू कैम्प–2026 में बालिका कैडेट्स ने नैनी झील में 27 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। इसके साथ ही कैम्प के आठ दिनों में कैडेट्स द्वारा अब तक 209.5 किलोमीटर की कुल सेलिंग पूरी की जा चुकी है। कैम्प में निवेदिता कुकरेती, आईपीएस, आईजी कुमाऊँ रेंज, नैनीताल ने भ्रमण कर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैम्प की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और कैडेट्स से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण एवं अनुभवों की जानकारी ली। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि सेलिंग में विशेष रूप से बालिका कैडेट्स ने भाग लिया और उन्होंने 27 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक पूरी की। उन्होंने कहा कि लगातार चल रहे सेलिंग अभियान के माध्यम से कैडेट्स में साहस, धैर्य, टीमवर्क, अनुशासन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो रही है। निवेदिता कुकरेती ने विशेष रूप से बालिका कैडेट्स (एसडब्लू) से संवाद किया और उन्हें महिला सशक्तीकरण, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और युवतियों को अपनी क्षमता पर विश्वास रखते हुए चुनौतियों को अवसर में बदलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि अनुशासन, शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के माध्यम से वे अपने लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला केवल स्वयं आगे नहीं बढ़ती, बल्कि अपने साथ कई अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बालिका कैडेट्स द्वारा विपरीत परिस्थितियों के बीच 27 किलोमीटर की सेलिंग पूरी करने की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके साहस, शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और टीम भावना का प्रमाण है। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में भी इसी आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैम्प के दौरान कैडेट्स द्वारा लगातार किए जा रहे सेलिंग अभियान, साहसिक गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की भी सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल सैन्य अथवा नौसैनिक दक्षता विकसित करना नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। कैम्प की गतिविधियों में चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद कुमार, पेटी ऑफिसर प्रशांत तोमर, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत सिंह, अमर प्रधान, सनी कुमार, पेटी ऑफिसर दीपक कुमार तथा पेटी ऑफिसर अनूप कुमार सहित एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 22अगस्त का राशिफल : कन्या राशि के जातकों का किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा जिससे आपके मन में चल रही उलझनें दूर होंगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING