Connect with us

उत्तराखण्ड

ज्योलीकोट प्रकरण : बीमारी आपकी लापरवाही से फैली है, इलाज व पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी भी आपकी : हाईकोर्ट


सीएन, नैनीताल। मंडल मुख्यालय नैनीताल के समीपवर्ती गांव ज्योलीकोट, गांजा, वीरभट्टी, छीड़ा, बेलुवाखान और सरियाताल क्षेत्र में दूषित पेयजल से फैली बीमारियों और मौतों के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ के समक्ष डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत समेत जल संस्थान और जल निगम के शीर्ष अधिकारी पेश हुए। कोर्ट ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा, कि यदि समय रहते सीवर और पेयजल की पाइपलाइनों की मरम्मत कर ली जाती, तो ग्रामीणों को इस संकट का सामना न करना पड़ता। कोर्ट ने कड़े लहजे में अधिकारियों से कहा कि बीमारी आपकी लापरवाही से फैली है, इसलिए इलाज और पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी भी आपकी ही होगी। अधिवक्ता रवि बिष्ट की ओर से दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पेयजल निगम के सचिव को कुमाऊं क्षेत्र के लिए प्रस्तावित वाटर टेस्टिंग लैब को जल्द मंजूरी देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को नैनीताल और आसपास के जल स्रोतों से सैंपल लेकर 6 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। खंडपीठ ने इसे महामारी जैसी स्थिति करार देते हुए, डीएम को खुद मॉनिटरिंग करने, समाधान को तत्काल हेल्पलाइन नंबर जारी करने को कहा है। उधर,ज्योलीकोट में दूषित पानी से बीमारी फैलने के मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान ने सीजीएम जल संस्थान डीके सिंह से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। इंजीनियरों की जवाबदेही तय करने के साथ ही गड़बड़ी पर कार्रवाई के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने मसूरी कांड के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING