नैनीताल
सड़क, पानी नही तो वोट नही के नारे के साथ विधायक सरिता आर्य के गांव के लोग सड़कों पर उतरे
सीएन, नैनीताल। भूमियाधार में अक्सोड़ा वाहन मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उतरे सड़क पर…यह भाजपा विधायक सरिता आर्य का गांव भी है। हर घर नल हर घर जल योजन एक साल से अधूरी है। आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने यह भी ऐलान किया कि वह आने वाले चुनावों का बहिष्कार करेंगे। अगर पानी की योजना व अक्सोड़ा मार्ग का जीणोद्धार नही किया गया तो वह बुधवार को जिला कार्यालय में अनशन में बैठ जायेंगे। इस दौरान मनीष बिष्ट, गौरव बिष्ट, छात्र संघ पदाधिकारी करन कुमार, पंकज बिष्ट, उदय कुमार, नीरज बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, अधिवक्ता आकाश बिष्ट, गणेश आर्य, गौरव कुमार, रोहित कुमार, उदय कुमार, अर्जुन, दिव्यांशु, तुषार कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।













































