उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, अर्पण यदुवंशी होंगे नैनीताल के नये पुलिस कप्तान
सीएन, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग तथा गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारियों से अवमुक्त कर नए विभागों और जिलों की कमान सौंपी गई है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक लालरिन लियना फैनई को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अध्यक्ष-उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा आयुक्त-कृषि उत्पादन के पदभार से अवमुक्त करते हुए प्रमुख सचिव-आबकारी विभाग तैनात किया गया है। दिलीप जावलकर को वित्त, निर्वाचन, जलागम एवं मुख्य परियोजना निदेशक-जलागम के पदभार से हटाया गया है। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग के पदभार से मुक्त कर सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेश कुमार संत को औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी एवं महानिदेशक-खनन से मुक्त करते हुए सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. आर. राजेश कुमार को आवास, राज्य सम्पत्ति विभाग, आयुक्त आवास तथा मुख्य प्रशासक-उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण से मुक्त कर सचिव-औद्योगिक विकास (खनन) व महानिदेशक-खनन तैनात किया गया है। युगल किशोर पंत को संस्कृति, सचिवालय प्रशासन विभाग एवं महानिदेशक-संस्कृति के पदभार से मुक्त करते हुए सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है। रंजना राजगुरू को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, आयुक्त एवं सचिव-राजस्व परिषद तथा संचालक-चकबन्दी के पदभार से मुक्त कर सचिव, नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सिन्हा (आईपीएस) को विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण के पदभार से मुक्त किया गया है। वहीं रीना जोशी को अपर सचिव राज्यपाल, परिवहन विभाग, प्रबंध निदेशक-उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा मुख्य कार्यकारी के पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव, श्रम विभाग तैनात किया गया है। पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड शासन द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी आईपीएस तबादला सूची में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और वाहिनी सेनानायकों में फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार मंजूनाथ टी.सी. को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के पदभार से मुक्त कर सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर भेजा गया है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल नियुक्त किया गया है। पंकज भट्ट को सेनानायक, 46वीं वाहिनी रूद्रपुर पीएसी से मुक्त कर सेनानायक, प्रथम बैलपड़ाव आई.आर.बी. बनाया गया है। मणिकान्त मिश्र को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर तैनात किया गया है। अमित श्रीवास्तव-I को पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी. सेक्टर, देहरादून से अवमुक्त कर पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना बनाया गया है। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से अवमुक्त कर सेनानायक, आई.आर.बी., द्वितीय की जिम्मेदारी मिली है। अमित श्रीवास्तव-II को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक, चमोली तैनात किया गया है। इसी क्रम में देवेन्द्र पींचा को सेनानायक, 31वीं पीएसी वाहिनी रूद्रपुर से अवमुक्त कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी बनाया गया है। विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक, आई.आर.बी., द्वितीय से अवमुक्त कर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुम्भार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर से अवमुक्त कर सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. बनाया गया है। सर्वेश पंवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी से हटाकर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय तैनात किया गया है। जितेन्द्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर से अवमुक्त कर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, जबकि सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी की कमान सौंपी गई है

















































