Connect with us

धर्मक्षेत्र

इस बार नैनीताल श्री नन्दा देवी महोत्सव में युवाओं से लिया जायेगा सकारात्मक सहयोग

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मे श्री नन्दा देवी महोत्सव में युवाओं के सकारात्मक सहयोग एवं कार्यों के संदर्भ में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बबाड़ी ने किया। अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि युवाओं का महोत्सव में महत्वपूर्ण  भूमिका है। युवा शक्ति संस्कृति की वाहक तथा सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण होती है। जगदीश बबाड़ी ने कहा कि जिन्हें जो काम  दिया जाएगा वो उससे बेहतरी से करेंगे। नंदा देवी हमारी कुलदेवी, राजराजेश्वरी है जो हमें नव ऊर्जा प्रदान करती है। महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी के सहयोग की आकांक्षा सभा ने की है। बैठक में अशोक साह, बिमल चौधरी, भुवन बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, दीपक साह, आशू बोरा, रोहित साह, हरीश राणा, अतुल साह, गोधन सिंह सहित आशीष, नवनीत, अभिनव, पवन युवराज, कारण, पवन, हरीश, गौरव, हितेश, चिराग, गौरव, मयंक, विश्वकेतु, मोहित, हिमांशु, मयंक, सागर, संतोष बिष्ट आदि शामिल रहे। सभी युवा वर्ग अपने परिचय पत्र के साथ सेवा एवं सहायता हेतु उपलब्ध होंगे। चरण पादुका समिति, भंडारा, प्रसाद वितरण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING