Connect with us

शिक्षा

एएनआरएफ के पेअर कार्यक्रम के तहत कुविवि को 2.5 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण मिले

सीएन, नैनीताल। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के पेअर कार्यक्रम के अंतर्गत कुविवि को लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण प्राप्त हुए हैं। इन उपकरणों में एक्स-रे डिफ्रेक्शन (एक्सआरडी), यूवी-विजिबल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन (यूटीएम), फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोप, थर्मोग्रेविमेट्रिक एनालिसिस (टीजीए) तथा डिफरेंशियल स्कैनिंग कैलोरीमेट्री (डीएससी) शामिल हैं, जो अनुसंधान के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन उपकरणों के माध्यम से 70 से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी नमूना तैयार करने, उपकरणों के संचालन, डेटा प्राप्त करने और उसके विश्लेषण जैसी अनुसंधान प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव ले रहे हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में 3 से 6 अक्टूबर तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके पहले दो दिनों में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक एवं अनुसंधान तकनीकों की सैद्धांतिक जानकारी दी गई, जबकि अंतिम दो दिनों में उक्त उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सपा की नई प्रदेश, जिला व महानगर कार्यकारिणियों के साथ प्रकोष्ठों का गठन शीघ्र : मतीन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING