Connect with us

क्राइम

नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर डीएम द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर, अब तक 103 अराजक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन नैनीताल) विवेक राय द्वारा पाडलीपुर मोटाहल्दू निवासी सुरेश चन्द्र जोशी को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्कारी के मामले में चार माह , निर्मल कॉलोनी पश्चिमी राजीवनगर लालकुऑ निवासी राजेश कुमार उर्फ बिट्टु को अवैध शराब की तस्कारी के मामले में चार माह, बनभूलपुरा के वसीम को अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त रहने एवं चोरी चपाटी में भी लिप्त पाये जाने पर चार माह, ग्राम नाथुपुर पाड़ली लामाचौड निवासी धर्मेन्द्र सागर को अपराधिक किस्म का व्यक्ति  एवं अवैध शराब की तस्कारी के मामले में तीन माह तथा बनभूलपुरा के सैफ अली को अपराधिक दुस्साहिक किस्म का व्यक्ति, गली मौहले में चोरी चपाटी कर अवैध रूप से धनोपार्जन करने पर  एक माह के लिए जिला बदर किया गया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि जिला बदर की अवधि में संबंधित आरोपितों को जनपद की सीमा से बाहर रहना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।  अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है ताकि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्व ऑन के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 20 अक्टूबर 2026 का राशिफल: धनु राशि के जातकों को आज बिजनेस के मामले में लाभ होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING