Connect with us

शिक्षा

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों से किया भव्य स्वागत

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री श्री कैड़ा का फूल-मालाओं तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने महाविद्यालय भवन निर्माण को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राजकीय महाविद्यालय पतलोट के भवन निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ₹4 करोड़ 37 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई गई। महाविद्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री संपन्न कराने में भी मंत्री श्री कैड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भवन निर्माण एवं भूमि संबंधी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंत्री  राम सिंह कैड़ा ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव होती है। ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। मंत्री कैड़ा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय पतलोट में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भूगोल एवं संस्कृति विषयों का संचालन शुरू कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप विषयों का अध्ययन करने का अवसर मिल सके। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भविष्य में महाविद्यालय को और अधिक सुविधासंपन्न बनाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह, सहयोग एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। क्षेत्र वासियो ने कहा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण पतलोट क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है । इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल आगे बढ़ाने मै मंत्री राम सिंह कैड़ा लगातार प्रयास कर रहे है. इस दौरान, क्षेत्र जनप्रतिनिधि, छात्र संघ के पदाधिकारी, हजारों की संख्या मै जनता, छात्र छात्राये उपस्थित रहे!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार कार का चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING