Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने सीएम धामी से भीमताल विस की समस्याओं के समाधान व विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने का किया आग्रह

सीएन, देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई स्थानों पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए इन कार्यों का शीघ्र पूरा होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 23 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए एक स्वस्थ दिन आने वाला है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING