Connect with us

स्वास्थ्य

नैनीताल के भवाली में 200 बेड के नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का रास्ता साफ जल्दी ही बनेगा

सीएन, नैनीताल/भवाली। नगर भवाली में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण का काम जल्द शुरू हो सकता है। मंजूरी मिलते ही पहाड़ के मरीजों को हल्द्वानी-देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यह.पूरा मामला उच्च न्यायालय की निगरानी में चल रहा था। परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कर ली गई है। भूमि सर्वेक्षण में सैनिटोरियम परिसर को अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया है। अस्पताल के निर्माण से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की.कमी को लेकर दायर याचिका पर उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई में उच्च न्यायालय ने कहा था कि भवाली में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल विकसित किया जाए। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद ही भवाली सैनिटोरियम को नए अस्पताल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में आगे बढ़ी कोर्ट में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि भवाली सैनिटोरियम को मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में बदलने की योजना है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर 250 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कोर्ट में ही उन्होंने बीडी पांडे और रामसे अस्पताल की स्थिति की भी जानकारी दी। भाजपा नेता हेम चंद्र आर्या ने कहा कि साल 2018 में उन्होंने सैनिटोरियम हॉस्पिटल के लिए आंदोलन किया था। अब 8 साल के संघर्ष के बाद वही संघर्ष पूरा हुआ है। संघर्ष के बाद अब सैनिटोरियम बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जहां मरीजों को मुकम्मल सुविधा मिलेगी। अब लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी, ऋषिकेश और दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में 200 बेड स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से केवल 120 बेड ही संचालित हो पा रहे हैं। वहीं रामसे अस्पताल में महज 10 बेड क्रियाशील हैं। बीडी पांडे अस्पताल का मौजूदा परिसर शहर के घने और संकरे हिस्से में होने के कारण बड़े स्तर पर विस्तार की चुनौती सामने आती है।.बहरहाल, उच्च न्यायालय के निर्देश, सरकार के प्रस्ताव और भाजपा नेता हेम चंद्र आर्या संघर्ष के बाद भवाली में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का रास्ता साफ हो गया है। अब सबकी नजर शासन पर है कि 250 करोड़ के इस प्रस्ताव को कब मंजूरी मिलती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में बम्पर तबादले, 16 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING